उरुगुट्टू में ठनका गिरने से दो युवकों की मौत

Birsa Munda
ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव स्थित जुमार नदी के किनारे स्थित पंप हाउस में बारिश से बचने के लिए खड़े दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.
बुढ़मू. ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव स्थित जुमार नदी के किनारे स्थित पंप हाउस में बारिश से बचने के लिए खड़े दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना शाम करीब पांच बजे की है. महिला का इलाज कांके के अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार उरुगुट्टू गांव निवासी कुशलनाथ महतो के पुत्र विनोद कुमार महतो (28) व पिठोरिया के काटमकुली निवासी हीरालाल महतो के पुत्र मुकेश महतो (27) अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दोनों युवक पास के पंप हाउस में चले गये. इसी दौरान ठनका गिरा, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गये. परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी. विनोद अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसकी चार साल पहले शादी हुई थी. वहीं मुकेश महतो अविवाहित था. दोनों खेती कर भरण-पोषण करते थे. इस घटना के बाद उरुगुट्टू गांव में मातम का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




