रांची: रेलवे स्टेशन पर पांच सांपों के साथ दो लोग हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ की गिरफ्त में दोनों युवक.

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो लोगों को पांच सांपों के साथ पकड़ा. दोनों लोग सांपों को जंगल से पकड़कर सार्वजनिक प्रदर्शन के जरिये पैसे कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे.

विज्ञापन

Ranchi News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची पोस्ट की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर जांच के दौरान पांच सांपों के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया. दोनों के पास से दो लाल रेत बोआ (दोमुंहा सांप) और तीन चश्माधारी नाग बरामद किये गये. 

बांस की टोकरियों में मिले सांप 

नियमित जांच के दौरान आरपीएफ जवानों ने दो संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली. पूछताछ में उनकी पहचान आनंद नाथ और अर्जू के रूप में हुई. दोनों के पास मौजूद बांस की टोकरियों की जांच करने पर उसमें पांच सांप मिले.

यह भी पढ़ें: चमोली सुरंग हादसे से झारखंड में बढ़ी चिंता, खूंटी-गुमला के श्रमिक फंसे; हेल्पलाइन जारी

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थी 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा, जानें कहां से शुरू होगी और क्या है पूरा कार्यक्रम

जंगल से पकड़कर प्रदर्शन के लिए ले जा रहे थे

पूछताछ में दोनों ने बताया कि सांपों को जंगल से पकड़कर सार्वजनिक प्रदर्शन के जरिये पैसे कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे. आरपीएफ ने दोनों आरोपियों और बरामद सांपों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग के पदाधिकारी को सौंप दिया. कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक शिशुपाल कुमार, कमल दास, शक्ति सिंह, सुचंद अहीर और आरएल मुंडा शामिल थे.

यह भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़कर 3 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर ले भागे चोर




विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola