पिठोरिया गोलीकांड के दो आरोपियों को जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गोली कांड के दो आरोपियों अफसर अंसारी पिता इदुल अंसारी व शोएब अंसारी उर्फ नुनुवा अंसारी पिता श्यामुल अंसारी (दोनों मदनपुर कोकदोरो निवासी) को सोमवार को जेल भेजा गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कांके.
पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर में हुए गोली कांड के दो आरोपियों अफसर अंसारी पिता इदुल अंसारी व शोएब अंसारी उर्फ नुनुवा अंसारी पिता श्यामुल अंसारी (दोनों मदनपुर कोकदोरो निवासी) को सोमवार को जेल भेजा गया. ग्रामीण एसपी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि दो जून को अफसर ने अपने चाचा फिरोज अंसारी पिता तफजुल अंसारी को गोली मार दी थी. अफसर ने के साथ घटना में शोएब अंसारी भी शामिल था. एसआइटी की टीम गठित करने के बाद छापेमारी कर नामजद अभियुक्त शोएब अंसारी उर्फ नुनवा को गिरफ्तार किया गया. लगातार पुलिस दबिश के बाद मुख्य आरोपी अफसर ने कोर्ट में सरेंडर किया था. पिठोरिया पुलिस ने अफसर अंसारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2022 में फिरोज का नाबालिग भतीजा सकलैन अंसारी की हत्या अपने पिता इदुल अंसारी के पिस्टल से की थी. मामले में अफसर व इदुल दोनों को जेल भेजा गया था. इदुल फिलहाल जेल में बंद है. वहीं अफसर बेल पर जेल से बाहर था. मामले के मुख्य गवाह चाचा फिरोज लगातार अफसर को गवाही देने से मना कर धमकी दे रहा था. लेकिन फिरोज गवाही से हटने को तैयार नहीं होने पर उसने गोली मारी. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 7.65 का पिस्टल, एक जिंदा गोली व बाइक संख्या जेएच 01 इजे 0872 को जब्त किया है. अफसर के विरुद्ध पिठोरिया थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










