चान्हो व मांडर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को चान्हो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली.
विज्ञापन
चान्हो.
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को चान्हो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा में भाजपा के सन्नी टोप्पो, सतीश कुमार शाह, विशेश्वर महतो, कैलाश प्रसाद गुप्ता, अविनाश गुप्ता, प्रयाग महतो, प्रकाश साहू, उत्कर्ष तिवारी सहित अन्य शामिल थे. 50 मीटर के तिरंगे के साथ यात्रा राजीवनगर से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय, मसमानो चौक होते हुए पकरियो पेट्रोल पंप तक गयी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गयी. लोगों के बीच तिरंगा का वितरण भी किया गया. मौके पर विजय महतो, राजीव गुप्ता, सुनील उरांव, रिजवान, गोविंद साहू, रंजीत उरांव, पुनई उरांव सहित प्रभापूंज स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.मांडर.
मांडर में बिसाहा खटंगा, मंडाटांड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. टांगरबसली मंडल भाजपा अध्यक्ष पुरंजय महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बाइक से बिसाहाखटंगा से परयागो, टांगर बसली, नारो होते हुए बुढ़ाखुखरा तक गये. उन्होंने बुढ़ाखुखरा में शहीद एतवा उरांव व शहीद रंजीत खलखो की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. तिरंगा यात्रा में भाजपा के सन्नी टोप्पो, संतोष किस्पोट्टा, प्रदीप महली, अशोक साहू, अजय सिंह, अनूप राम सहित अन्य शामिल थे.चान्हो 1, तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा के कार्यकर्ता.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










