झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों की ट्रांसफर- पाेस्टिंग, जानें कहां गये अधिकारी

Updated at : 21 Feb 2021 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों की ट्रांसफर- पाेस्टिंग, जानें कहां गये अधिकारी

Jharkhand News, Ranchi News, रांची : शुक्रवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग में अवर सचिव बनाया गया है, तो पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे अनिल कुमार को पलामू का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा भी कई अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इन अफसरों में कई पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, तो कई को उनके पुराने विभाग में भेज दिया गया है. शुक्रवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है.

शुक्रवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग में अवर सचिव बनाया गया है, तो पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे अनिल कुमार को पलामू का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा भी कई अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग की गयी है.

undefined
undefined
इन अधिकारियों की हुई ट्रांसफर- पोस्टिंग

पदस्थापना की प्रतीक्षा में बैठे झारखंड प्रशासनिक सेवा के अनिल कुमार को अगले आदेश तक पलामू का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग, झारखंड का अवर सचिव बनाया गया है. इसके अलावा पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मो लियाकत अली को योजना सह वित्त विभाग, झारखंड का अवर सचिव बनाया गया है.

Also Read: झारखंड में मिनी ग्रिड पॉलिसी लागू करने को लेकर जेरेडा की कोशिश, बिजली के वैकल्पिक स्त्रोत अक्षय ऊर्जा पर रहेगा जोर

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे नागेंद्र पासवान अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड के अवर सचिव होंगे. वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे रजनीश कुमार को भी ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड का अवर सचिव बनाया गया है. इसके अलावा पदस्थापन में रहे जया रेचल मिंज को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखंड का अवर सचिव बनाया गया है.

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राम नारायण सिंह को अगले आदेश तक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड का अवर सचिव बनाया गया है. ये अधिकारी रांची में योगदान देंगे. इसके अलावा पदस्थापन के लिए प्रतीक्षा में रही शीतल कुमारी की सेवा अगले आदेश तक नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची को सौंप दी गयी है. वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही नीतू कुमारी की सेवा अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड, रांची को सौंप दी गयी है.

जामताड़ा की कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive magistrate) कंचन कुमार भदौरिया की सेवा अगले आदेश तक नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची को सौंप दी गयी है. चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) के कार्यपालक दंडाधिकारी विवेक कुमार मेहता को देवघर का नया कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है. कोडरमा के कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश रजक का भी ट्रांसफर कार्यपालक दंडाधिकारी, देवघर के तौर पर किया गया है. वहीं, बुंडू रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यम कुमार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची में योगदान देने को कहा गया है.

Also Read: Jharkhand School Reopening : झारखंड में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर, पढ़िए किन्हें मिली है अनुमति, क्या हैं शर्तें

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola