फूंके टर्बो को खींचने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 10:04 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

छापर नदी में मंगलवार की रात जलाये गये टर्बो को टैक्टर से खींच कर चोरी छिपे लाने के प्रयास में बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूरज मुंडा (16) की मौत हो गयी, जबकि चालक मनु मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बुढ़मू. छापर नदी में मंगलवार की रात जलाये गये टर्बो को टैक्टर से खींच कर चोरी छिपे लाने के प्रयास में बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूरज मुंडा (16) की मौत हो गयी, जबकि चालक मनु मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. उग्रवादियों ने उक्त स्थल पर तीन टर्बो और एक जेसीबी में आग लगा दी थी. घटना के बाद बुधवार रात एक के टर्बो मालिक ने अपने ट्रैक्टर को चोरी-छिपे अपने टर्बो को छापर नदी से लाने के लिए मनू और सूरज को भेजा. टर्बो को खींचकर लाने के दौरान टैक्टर पलट गया और सूरज की दबने से मौत हो गयी, वहीं मनु गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद ट्रैक्टर मालिक ने रात में ही सूरज और मनु को इलाज के लिए रांची भेजा. उसके बाद ट्रैक्टर और टर्बो को भी गायब करवा दिया. सूरज की मौत की पुष्टि होने के बाद गुरुवार की दोपहर सूरज के शव को एंबुलेंस से उसके घर तक पहुंचाया गया. बाद में गुरुवार को परिजन और ग्रामीण मृतक के शव को लेकर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola