ePaper

आज रांची जिले में बादल छाये रहेंगे, दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश संभव

Updated at : 12 Aug 2025 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
आज रांची जिले में बादल छाये रहेंगे, दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश संभव

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की पूरी संभावना है.

विज्ञापन

रांची. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की पूरी संभावना है. ऊपरी वायु चक्रवाती हवा बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. जिसके 48 घंटे के अंदर सक्रिय होने की संभावना है. ऐसे में 13 अगस्त से राज्य के कई इलाकों में दोपहर बाद मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है. जबकि रांची जिले में दिन में बादल छाये रहेंगे. दोपहर में कहीं-कहीं पर एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. इधर, मंगलवार को लातेहार में सात मिमी बारिश हुई है, जबकि बोकारो में एक मिमी व रांची में छिटपुट बारिश हुई है. पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में 102.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. एक जून से अब तक पूरे झारखंड में 865.5 मिमी बारिश हो गयी है. जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 627.6 मिमी है. यानी राज्य में अब तक 38 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. वहीं रांची में अब तक 1068.6 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक है. वहीं जमशेदपुर में अब तक 1276.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 89 प्रतिशत अधिक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola