पढ़ाई के साथ हुनर को निखारना जरूरी : डीइओ

Updated:
विज्ञापन

उर्सुलाइन इंटर कॉलेज राजाउलातू में अंतर विद्यालय सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

उर्सुलाइन इंटर कॉलेज राजाउलातू में अंतर विद्यालय सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि डीइओ विनय कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष सिस्टर मेरी ग्रेस, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की प्राचार्या सिस्टर डॉ मेजरैला, राजाउलातू कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर विनिता रुंडा ने दीप जला कर शुरुआत की. बच्चों के बीच एकल गायन, लोक नृत्य, सुलेखन व पेंसिल स्केचिंग प्रतियोगिता हुई. विजयी प्रतिभागियों को ट्राॅफी व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि ने बच्चों को पढ़ाई के साथ क्षमता व हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में मेहनत कर आगे बढ़ने व गांव, समाज तथा राज्य के विकास में सहयोगी बनने को कहा. सिस्टर ग्रेस ने छात्रों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहने व मन के भय को दूर करने के लिए मंच पर आगे आने के लिए प्रेरित किया. सिस्टर रुंडा ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

अंतर विद्यालय सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजितB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola