गिरिडीह के डुमरी थाना कांड में दो आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ट्रायल जल्द पूरा करने का निर्देश

लंबी हिरासत के आधार पर सुप्रीम कोर्ट से जमानत
Ranchi News: गिरिडीह के डुमरी थाना कांड से जुड़े दो अलग-अलग एनआईए मामलों में आरोपी कॉट्रेक्टर मनोज कुमार चौधरी और झरीलाल महतो को लंबी अवधि से जेल में रहने के आधार पर सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने ट्रायल प्रक्रिया तेज करने का भी निर्देश दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड के गिरिडीह के डुमरी थाना कांड से जुड़े दो एनआइए मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाहों की जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन बचाव पक्ष के गवाहों की जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी है. ट्रायल में हो रही देरी को देखते हुए कोर्ट ने आरोपियों को जमानत देना उचित माना और संबंधित ट्रायल कोर्ट को तीन माह के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया.
लंबी हिरासत को आधार मानते हुए मनोज कुमार चौधरी को मिली राहत
याचिकाकर्ता मनोज कुमार चौधरी की ओर से अधिवक्ता आकृति प्रिया ने अदालत को बताया कि स्पेशल केस-5/2018 और 6/2018 सहित संबंधित आरसी केस में वे करीब छह वर्षों से लगातार जेल में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि एनआईए की जांच में टेरर फंडिंग का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है. इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने उन्हें जमानत देने का निर्णय लिया.
झरीलाल महतो भी सात वर्ष नौ माह से थे जेल में बंद, ट्रायल में सहयोग का निर्देश
दूसरे याचिकाकर्ता झरीलाल महतो की ओर से अदालत को बताया गया कि वे करीब सात वर्ष नौ माह से जेल में बंद हैं और उनका नाम स्पेशल केस (नंबर 5/2018 और संबंधित आरसी केस) में दर्ज है. यह मामला गिरिडीह के डुमरी थाना कांड से जुड़ा है, जिसमें देशद्रोह, आपराधिक साजिश, गैरकानूनी गतिविधियों तथा हथियार और विस्फोटक अधिनियम की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए दोनों आरोपियों को ट्रायल में पूरा सहयोग करने का निर्देश भी दिया है.
इसे भी पढ़ें: हंटरगंज के आवासीय स्कूल में ‘महापाप’ की चहुंओर निंदा, बालिका आश्रय गृह भेजी गई पीड़िता
इसे भी पढ़ें: हेसला पंचायत में 1200 से अधिक क्वार्टर खाली, 8000 की आबादी पर विस्थापन का संकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










