रांची में अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के रातू में अपहृत नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 2 को गिरफ्तार किया है और दोनों को पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

रातू (रांची): राजधानी रांची के रातू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

छापेमारी कर नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद

पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात हुसैन नगर फुटकल टोली स्थित राइस मिल के पास विनय विश्वकर्मा के मकान में भाड़े लेकर रह रहे मो. गुलजार अहमद के घर छापेमारी की गई. जहां से अपहृत नाबालिग को बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से लोहरदगा के कुड़ू थाना अंतर्गत कक्करगढ़ स्थित पतरा टोली निवासी अत्ताउल्लाह अंसारी (मुख्य आरोपी) और उसके सहयोगी रांची के हिंदपीढ़ी स्थित निजाम नगर के निवासी मो. गुलजार अहमद उर्फ चांद गिरफ्तार किया है.

नाबालिग के घर के पास गेट-ग्रिल का काम करता था मुख्य आरोपी

पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. शुक्रवार को न्यायालय में उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अत्ताउल्लाह नाबालिग के घर के पास गेट-ग्रिल का काम करता था. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और बाद में इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई.

मामले की जांच कर रही पुलिस

आरोप है कि 21 जुलाई को आरोपी नाबालिग को स्कूल जाने के दौरान अपने साथ ले गया और उसे हुसैन नगर स्थित सहयोगी के किराए के मकान में रखा. वहीं मामले में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस पूर मामले में जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola