रांची: हिंदपीढ़ी में महिला चुनाव कर्मी से बदसलूकी, आरोपी ने मतदाता सूची फाड़ी; मामला दर्ज
महिला से दुर्व्यवहार करते हुए युवक : प्रतीकात्मक फोटो
रांची के हिंदपीढ़ी में चुनाव कार्य के दौरान महिला कर्मी से गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू.
रांची. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से चुनाव कार्य के दौरान एक महिला कर्मी के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने का गंभीर मामला सामने आया है. नजाम नगर निवासी तन्नुम परवीन ने इस संबंध में हिंदपीढ़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मो. आफताब आलम को नामजद आरोपी बनाया गया है.
आरोपी ने मतदाता सूची फाड़ी, जान से मारने की दी धमकी
शिकायत के अनुसार, छह सितंबर को तन्नुम परवीन उर्दू मध्य विद्यालय, हिंदपीढ़ी में चुनाव से जुड़ा काम कर रही थीं. इसी दौरान आरोपी मो. आफताब आलम वहां पहुंचा और अभद्रता करते हुए चिल्लाने लगा. उसने वहां का माहौल खराब करते हुए मतदाता सूची फाड़ दी और तन्नुम के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.
कुछ देर के लिए रुका काम, जांच में जुटी पुलिस
इस हंगामे के कारण चुनाव से जुड़ा काम बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे कुछ देर के लिए मतदान रोकना पड़ा और वहां मौजूद अन्य कर्मचारी भी सहम गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: CCL झारखंड उत्खनन परियोजना के पीओ को JLKM ने सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र, उठाई विस्थापितों के हक की आवाज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए