रांची के बड़ा तालाब पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह-सबेरे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा. पास जाकर देखने पर उसकी सांसें बंद थीं, जिसके बाद घबराए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी.
मृतक युवक की पहचान
कर्बला चौक निवासी मो. सरवर के रूप में हुई पहचान सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कर्बला चौक निवासी मो. सरवर के रूप में की. पहचान होते ही परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन रिम्स पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रिम्स भेज दिया है.
जांच में जुटी पुलिस
मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मो. सरवर सुबह के समय बड़ा तालाब की तरफ कैसे पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है, वहीं इस घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं.
ये भी पढ़ें: रांची स्टेशन के पुनर्विकास की तैयारी तेज, 50 से अधिक क्वार्टर व पुराने कार्यालय टूटेंगे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए