SIR को लेकर बड़गाई अंचल में उमड़ी जबरदस्त भीड़, दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाता परेशान
बड़गाई अंचल में एसआईआर को लेकर नोटिस पर मतदाताओं को बुलाया गया
बरियातू के बड़गाई अंचल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए भारी संख्या में मतदाता पहुंचे हैं, जिससे अंचल कार्यालय में भीड़ बढ़ गई है. लोग दस्तावेजों के सत्यापन के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. दावे-आपत्ति की अंतिम तिथि 15 सितंबर है.
रांचीः बरियातू स्थित बड़गाई अंचल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आज बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस के आधार पर बुलाया गया है. इसके बाद अंचल कार्यालय परिसर में काफी अधिक भीड़ जुट गई है. बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी दस्तावेज लेकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने पहुंचे हैं.
भीड़ के कारण लोगों को हो रही परेशानी
अधिक संख्या में मतदाताओं के पहुंचने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. कई लोग लंबे समय से कार्यालय परिसर में मौजूद हैं. लेकिन उनका काम नहीं हो पाया है जिससे वे परेशान है.
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का आंदोलन, रांची में डीसी कार्यालय का घेराव

सुविधा देने का प्रयास कर रहा प्रशासन
प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्था करने और प्रक्रिया को सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मतदाताओं की संख्या काफी अधिक होने के कारण उपलब्ध व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है.
SIR में दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि 15 सितंबर
बता दें, झारखंड में SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर 2026 कर दी गई है. पहले इसकी अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 थी, जिसे चुनाव आयोग ने बढ़ाकर 15 सितंबर किया है. वहीं, संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाना है.
View on Instagram
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए