ePaper

Ranchi News : आरटीइ के तहत नामांकन के लिए आये मात्र 1441 आवेदन

Updated at : 31 Mar 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : आरटीइ के तहत नामांकन के लिए आये मात्र 1441 आवेदन

जिला प्रशासन ने 10 अप्रैल तक बढ़ायी आवेदन की तिथि

विज्ञापन

रांची. शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीइ) के तहत नामांकन के लिए रांची जिले के 120 स्कूलों को रांची जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित किया गया है. इन स्कूलों में 1245 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आरक्षित है. इन 1245 सीटों पर नामांकन के लिए 31 मार्च तक मात्र 1441 अभिभावकों ने आवेदन दिया है. इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है. इच्छुक अभिभावक रांची जिला प्रशासन के पोर्टल www.rteranchi.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

एक से छह किमी के बच्चों को प्राथमिकता

आवेदन करने वाले ऐसे बच्चे जिनके घर की दूरी स्कूल से एक से छह किलोमीटर की होगी, उन्हें नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि अभिभावकों के पास अब भी 10 दिनों का समय है. जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola