ePaper

Education News : आइआइटी धनबाद में इस सत्र से तीन नये कोर्स जुड़ेंगे

Updated at : 24 Apr 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Education News : आइआइटी धनबाद में इस सत्र से तीन नये कोर्स जुड़ेंगे

1207 सीटों पर होगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन

रांची. आइआइटी आइएसएम, धनबाद में नये सत्र यानी 2025-26 में सीटों व विषयों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. नये सत्र में 18 ब्रांच में कुल 1207 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया हाेगी. वर्ष 2024-25 तक दाखिले के लिए 15 ब्रांच में कुल 1125 सीटें होती थीं. सत्र 2025-26 में तीन नये कोर्स शुरू किये जा रहे हैं. जिसमें दो इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस (बैचलर ऑफ साइंस एंड मास्टर ऑफ साइंस) और एक ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम होगा. इसमें इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस इन केमिकल साइंस, इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस इन फिजिकल साइंस व बीटेक इन माइनिंग इंजीनियरिंग एंड एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट कोर्स शामिल है. इसमें ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) काउंसिलिंग के माध्यम से नामांकन की प्रक्रिया होगी. जेइइ एडवांस्ड 2025 का परिणाम आने से पहले ही आइआइटी की ओर से नया सीट मैट्रिक्स भी जारी किया जायेगा. इसमें सामान्य के साथ-साथ सभी आरक्षित सीटों की जानकारी होगी. संस्थान के डीन एकेडमिक्स प्रो मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि बीएस-एमएस आइआइटी का फ्लैगशिप प्रोग्राम है. इसमें साइंस के क्षेत्र में रुचि रखने वाले और इस क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को लाभ मिलेगा. नये प्रोग्राम के जुड़ने से छात्रों को नये विकल्प मिलेंगे. बीटेक व एमबीए के ड्युअल प्रोग्राम में नामांकन हाेने से बिना कैट की परीक्षा दिए आइआइएम मुंबई से पढ़ाई कर सकेंगे. बीएसएमएस कोर्स पांच वर्षों का होगा.

बीएसएमएस में नामांकन के लिए 26 सीटें होंगी

केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग की ओर से इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस इन केमिकल साइंस का प्रोग्राम होगा. बैचलर ऑफ साइंस एंड मास्टर ऑफ साइंस (बीएसएमएस) का यह प्रोग्राम पांच वर्षों का होगा. जिसमें नामांकन के लिए 26 सीटें होंगी. वहीं फिजिक्स विभाग के अंतर्गत इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस इन फिजीकल साइंस कोर्स शुरू किया जायेगा. इसमें भी नामांकन की 26 सीटें होंगी.

बीटेक व मैनेजमेंट मिलाकर ड्युअल डिग्री होगी

आइआइटी धनबाद की ओर से नया ड्युअल डिग्री भी ऑफर किया जायेगा. जिसमें बीटेक इन माइनिंग इंजीनियरिंग एंड एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट शामिल है. इसमें आइएसएम धनबाद से बीटेक व आइआइएम मुंबई से एमबीए की पढ़ाई कर सकेंगे. इसमें 60 सीटें होंगी. यह पांच वर्षीय कोर्स होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola