डकरा में 42वां प्राइज मनी चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता आठ से, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

22 डकरा 02 बैठक में शामिल हुए लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डकरा में 42वां प्राइज मनी चैलेंजर फुटबॉल टूर्नामेंट 8 अगस्त से शुरू होगा। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन

डकरा: रैंबो क्लब केडीएच के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला 42 चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आठ अगस्त को किया जाएगा, जिसमें इस वर्ष विजेता टीम को ट्राफी सहित 51 हजार रुपये और उप विजेता टीम को ट्राफी सहित 31 हजार रुपए नगद इनाम दिये जायेंगे.

विज्ञापन

केडीएच फुटबॉल मैदान पर खेले जाने वाले कोयलांचल के इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गई है. बुधवार को आयोजन समिति की बैठक में तैयारी को लेकर चर्चा किया गया. इच्छुक टीम को दो अगस्त तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है.

आयोजन समिति में प्रकाश महतो को अध्यक्ष, राजकुमार मुंडा सचिव, इन्द्र देव ठाकुर कोषाध्यक्ष, श्यामसुंदर साव उपाध्यक्ष, अशोक भुइयां सह सचिव, गोविंद कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा क्लब से जुड़े दर्जनों वरिष्ठ सदस्य संरक्षक, सलाहकार और निगरानी समिति सदस्य बनाए गये हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola