Ranchi News : विवाहिता की हत्या के आरोपी सास, ससुर व ननद बरी

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : विवाहिता की हत्या के आरोपी सास, ससुर व ननद बरी

मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के बेलबेड़ा गांव का

विज्ञापन

रांची. विवाहित महिला की हत्या करने के जुर्म में ट्रायल फेस कर रहे सास-ससुर और ननद साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिये गये. उन्हें अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने बरी किया. बरी होने वालों में सास साबी देवी, ससुर मडकी मुंडा और ननद सुकरू कुमारी शामिल हैं. हत्या का मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के बेलबेड़ा गांव का है. मृतका के पिता ने तमाड़ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में कहा था की सरायकेला- खरसांवा की गीता सरदार की शादी साल 2007 में तमाड़ थाना के बेलबेड़ा गांव में आरोपियों के घर में हुई थी. शादी के 10 साल बीतने के बाद भी महिला को संतान प्राप्ति नहीं होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. 10 अक्तूबर 2021 को मृतका और उनकी ननद सुकरू कुमारी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था. उसी दौरान मृतका के ससुर मडकी मुंडा ने रॉड से मारकर विवाहिता की हत्या कर दी थी. ससुर जब महिला के सिर पर रॉड से वार कर रहा था, उस वक्त सास साबी देवी और ननद सुकरू कुमारी उसे पकड़ी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola