ePaper

कल्याणपुर की तीन दिवसीय जिउतिया जतरा आज से

Updated at : 15 Sep 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
कल्याणपुर की तीन दिवसीय जिउतिया जतरा आज से

कोयलांचल की प्रसिद्ध तीन दिवसीय कल्याणपुर जिउतिया जतरा मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है.

विज्ञापन

पिपरवार. कोयलांचल की प्रसिद्ध तीन दिवसीय कल्याणपुर जिउतिया जतरा मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है. सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह दोपहर दो बजे जतरा का उद्घाटन करेंगे. साप्ताहिक बाजारटांड़ में जतरा आम लोगों के लिए सज-धज कर तैयार है. जतरा में लोगों के मनोरंजन के लिए खेल-तमाशे, झूले की व्यवस्था की गयी है. जतरा परिसर में व्यापारी अपनी-अपनी दुकाने लगा चुके हैं. जानकारी के अनुसार पहला दो दिन आदिवासी जतरा व अंतिम एक दिन सदानी जतरा के नाम से जाना जाता है. जतरा कमेटी की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंध व्यवस्था की गयी है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती की गयी है. जानकारी के अनुसार इस जतरा में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola