प्रखंड स्तरीय पहला आधार सेवा केंद्र का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

राज्य का पहला प्रखंडस्तरीय आधार सेवा केंद्र का उदघाटन मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया

विज्ञापन

नामकुम.

राज्य का पहला प्रखंडस्तरीय आधार सेवा केंद्र का उदघाटन मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि आधार के निदेशक नीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप ने संयुक्त रूप से किया. विधायक ने कहा कि आधार जीवन का अहम हिस्सा है. मनुष्य को होश संभालने से लेकर जीवनभर इसकी आवश्यकता पड़ती है. बच्चों की शिक्षा व विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में भी जरूरत पड़ती है. वर्तमान में बने आधार में कई त्रुटि है. ग्रामीणों का आधार से संबंधित समस्या का समाधान हो, अंतिम व्यक्ति का भी आधार बने. कर्मी व्यवहार कुशल होकर सेवा भाव से जनकल्याण का कार्य करें. निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि यह राज्य का पहला प्रखंडस्तरीय केंद्र है. सभी प्रखंडों में खोलने की योजना है. केंद्र में 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति लाभ ले सकते हैं. उन्होंने बच्चों का पांच व 15 साल में बायोमीट्रिक अपडेट कराते हुए अपार आइडी, इ केवाइसी, नीट व अन्य उच्च शिक्षा की परीक्षाओं में होनेवाली परेशानी से बचने की अपील की. प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, सीओ कमल किशोर सिंह ने भी संबोधित किया. केंद्र में सबसे पहले विधायक ने अपना आधार अपडेट कराया. मौके पर उपप्रमुख वीणा कुमारी, सीओ कमल किशोर सिंह, पंसस रोजलीन तिर्की, कल्याण लिंडा, मुखिया कार्मेला कच्छप, रामावतार केरकेट्टा, रमेश पांडेय, माधो कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, बिपिन टोप्पो, मुक्तिनाथ मिश्रा, अन्नु मिश्रा, संतोष बड़ाइक, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, पुनीत तिग्गा, अमित शर्मा, सूर्यमणि सिंह आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola