ePaper

राज्य के नये प्रतीक चिह्न में हो सकता है आंशिक बदलाव

Updated at : 13 Aug 2020 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य के नये प्रतीक चिह्न में हो सकता है  आंशिक बदलाव

राज्य के नये प्रतीक चिह्न में हो सकता है आंशिक बदलाव

विज्ञापन

रांची : राज्य के नये प्रतीक चिह्न में आंशिक बदलाव किये जाने की संभावना है. सरकार इस पर विचार कर रही है. यह बदलाव कैबिनेट से स्वीकृत नये प्रतीक चिह्न में बने हाथी, पलास के फूल, कलाकृति और सफेद डॉट की संख्या से संबंधित है. सरकार नये प्रतीक चिह्न में हाथी, पलास के फूल, कलाकृति और सफेद डॉट की एक निश्चित संख्या निर्धारित करेगी.

कैबिनेट से पारित नये प्रतीक चिह्न में फिलहाल 25 हाथी, 19 पलास के फूल बने हुए हैं. इसके अलावा प्रतीक चिह्न में 66 सांस्कृतिक कलाकृतियां और 61 सफेद डॉट बने हुए हैं. प्रतीक चिह्न में बदलाव पर सरकार की सहमति होने के बाद इसे कैबिनेट से पारित कराया जायेगा.

अगर समय की कमी हुई, तो कैबिनेट अनुमोदन की प्रत्याशा में इस प्रतीक चिह्न को लागू करने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. राज्य का नया प्रतीक चिह्न 15 अगस्त 2020 से प्रभावी होगा.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola