सड़क निर्माण में जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त, महीने भर से बर्बाद हो रहा पानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 7:25 PM
विज्ञापन
मुरी-गोला सड़क के फोर लेन निर्माण के काम के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से जलापूर्ति योजना प्रभावित हो गयी है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सिल्ली
मुरी-गोला सड़क के फोर लेन निर्माण के काम के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से जलापूर्ति योजना प्रभावित हो गयी है. निर्माण के दौरान तिरला और उड़नगढ़ा पुल के समीप पानी की सप्लाइ पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है. लोगों के लिए पीने का पानी लगभग महीने भर से बर्बाद हो रहा है, लेकिन इसे अभी तक कंपनी ने मरम्मत नहीं करवायी है. यह स्थिति करीब महीने भर से है. इस संबंध में पीएचइडी के जेइ जीतवाहन मुंडा ने बताया कि पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी का प्रेशर कम हो गया है. सड़क निर्माण कंपनी को पाइप की मरम्मत किये जाने का निर्देश दिया जा चुका है. मालूम हो कि मुरी-गोला सड़क फोर लेन करने का काम प्रेसीडेंसी इंफ्राकोन नामक एजेंसी करवा रही है. इस काम के लिए कंपनी ने मुरी-गोला सड़क पर रामपुर के समीप एक प्लांट भी लगाया है. सड़कों के दोनों ओर पेड़ काटने और मिट्टी भरने का भी काम चल रहा है.वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना पाइप नहीं हटेगा : जेइ
सिल्ली पीएचइडी विभाग के जेइ जीतवाहन मुंडा ने कहा है कि गोला-मुरी सड़क के निर्माण के दौरान हलमाद जलापूर्ति योजना, सिल्ली जलापूर्ति योजना और मुरी जलापूर्ति योजना तीनों योजनाओं में राइजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के करीब 18 किमी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है. इसमें हलमाद के आठ और मुरी- सिल्ली मिलाकर 10 किमी पाइप लाइन शामिल है. सरकारी दर के हिसाब से इन सब पाइप की कीमत कंपनी की ओर से पीएचइडी विभाग को भुगतान करना होगा. इसके बाद विभाग की ओर से वैकल्पिक रूट से जलापूर्ति की व्यवस्था की जायेगी. उसके बाद ही सड़क निर्माण कंपनी पाइप हटा सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










