Ranchi News : रांची के कॉलेजों में वोकेशनल कोर्सों में बढ़ी रुचि

Published by :MUNNA KUMAR SINGH
Published at :16 Jun 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : रांची के कॉलेजों में वोकेशनल कोर्सों में बढ़ी रुचि

रांची के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्नातक स्तरीय नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अधिकांश संस्थान चांसलर पोर्टल के माध्यम से दाखिले ले रहे हैं. नयी शिक्षा नीति (एनइपी) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

करियर का अवसर दे रहे 10 वोकेशनल कोर्स, जो युवाओं को बना रहे प्रोफेशनल

रांची के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्नातक स्तरीय वोकेशनल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए दो से तीन गुना ज्यादा आवेदन

इसलिए ज्यादा डिमांड… साढ़े तीन साल पढ़ाई के बाद तुरंत नौकरी करना चाहते हैं युवा

रांची. रांची के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्नातक स्तरीय नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अधिकांश संस्थान चांसलर पोर्टल के माध्यम से दाखिले ले रहे हैं. नयी शिक्षा नीति (एनइपी) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. वहीं, सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत तीन वर्षीय वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स भी बड़ी संख्या में उपलब्ध कराये जा रहे हैं. बदलते समय में पारंपरिक डिग्री के साथ पेशेवर कौशल का महत्व बढ़ गया है. ऐसे में स्नातक स्तर पर चल रहे वोकेशनल कोर्स युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. इन कोर्सों से छात्र न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि उद्योग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत हो रहे हैं, जिससे उन्हें सीधे नौकरी अथवा स्वरोजगार में मदद मिल रही है.

10 लोकप्रिय वोकेशनल कोर्स, जिनसे तुरंत नौकरी या रोजगार का मिल रहा मौका

सबसे अधिक मांग वाले कोर्स :

शहर के अधिकांश कॉलेजों में बीबीए, बीसीए, बीएससी आइटी, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग जैसे विषयों की सर्वाधिक मांग देखी जा रही है. इसके अलावा बायोटेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, क्लिनिकल न्यूट्रिशन जैसे कोर्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं.

प्रमुख कॉलेज और सीटों का विवरण

डीएसपीएमयू : 15 वोकेशनल कोर्स में कुल सीटें 1460

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में यूजी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. यहां पर 15 वोकेशनल कोर्स संचालित किये जा रहे हैं. इसमें कुल 1460 सीटें हैं. इसमें चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर एप्लीकेशन में 220 सीटें, बीबीए में 220 सीटें, आइटी में 220 सीटें, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर में 150 सीटें, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 100 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक में 80 सीटें, माइक्रो बायोलॉजी में 50, एनवायरमेंटल साइंस में 60, फिल्म मेकिंग में 100, म्यूजिक में 40, विजुअल आर्ट्स में 40, योगिक साइंस में 60, फिसरीज साइंस में 40, कत्थक में 40 और पेंटिंग में 40 सीटें हैं.

मारवाड़ी कॉलेज रांची : 10 वोकेशनल कोर्स में 890 सीट

मारवाड़ी कॉलेज रांची में 10 वोकेशनल कोर्स संचालित किये जा रहे हैं. इसमें लगभग 890 सीट हैं. इसमें बीबीए में 200 सीट, बीएससी सीए में 120 सीट, बीएससी आइटी में 120 सीट, कंप्यूटर साइंस में 60 सीट, एआई एंड एमएल में 120 सीट, बायोटेक्नोलॉजी में 60 सीट, फैशन डिजाइनिंग में 60 सीट, क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटिक्स में 60 सीट हैं. यह सभी तीन वर्षीय कोर्स है. इसके अलावा अमानत विषय में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसमें 60 सीट हैं. वहीं, डिजिटल फोटोग्राफी एंड फिल्म मेकिंग में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स है. इसमें 30 सीट हैंं. सीट से ज्यादा आवेदन आयेंगे तो उसके लिए इंट्रेंस टेस्ट लिया जायेगा.

संत जेवियर्स कॉलेज : 13 प्रोफेशनल कोर्स में 880 सीट

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में 13 प्रोफेशनल कोर्स में 880 सीट हैं. इसमें बीबीए (चार वर्षीय), बैंकिंग एंड इन्सुरंस, एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग, फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन, ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेज, रिटेल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, जर्नलिज्म एंड मास कॉम, एनिमेशन, इंग्लिश लिटरेचर और लैंग्वेज, बीसीए (चार वर्षीय), बीएससी इन बायो टेक्नोलॉजी, बीएससी इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स मुहैया कराये जा रहे हैं.

डोरंडा कॉलेज रांची : चार वोकेशनल कोर्स में 640 सीट

डोरंडा कॉलेज रांची में स्नातक के लिए चार वोकेशनल कोर्स ऑफर किये जा रहे हैं. इसमें बीबीए में 200 सीट, बीसीए में 200 सीट, बीएससी आइटी में 120 सीट हैं. ये सभी तीन वर्षीय कोर्स हैं. इसके अलावा एक वर्षीय अमानत कोर्स भी संचालित किया जा रहा है, जिसमें 120 सीट हैं.

रांची वीमेंस कॉलेज : छह वोकेशनल कोर्स में 630 सीट

रांची वीमेंस कॉलेज में यूजी के लिए छह वोकेशनल कोर्स संचालित किये जा रहे हैं. इसमें बीबीए में 150 सीट, बीसीए में 150 सीट, बीएससी आइटी में 110 सीट, क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटिक्स में 60 सीट, फैशन डिजाइनिंग में 70 सीट, बायोटेक्नोलॉजी में 90 सीट हैं. वहीं, बीपीएल अभ्यर्थियों के लिए 10 प्रतिशत सीट आरक्षित हैं.

गोस्सनर कॉलेज : पांच वोकेशनल कोर्स में 475 सीट

गोस्सनर कॉलेज रांची में पांच वाेकेशनल कोर्स संचालित किये जा रहे हैं. इसमें कुल 475 सीट हैं. मास कम्युनिकेशन में 50 सीट, बॉयोटेक्नोलॉजी में 50 सीट, बीबीए में 125 सीट, बीएससी सीए में 125 सीट व बीएससी आइटी में 125 सीट है.

एसएस मेमोरियल कॉलेज : दो वोकेशनल कोर्स में 120 सीट

एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची में नामांकन की प्रकिया चल रही है. इसमें दाे वोकेशनल कोर्स में 120 सीटें हैं. इसमें बीबीए (ऑनर्स) में 60 और बीसीए में 60 सीटें हैं. 12वीं (आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस) में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola