Sports : डे-बोर्डिंग व आवासीय सेंटर के खिलाड़ियों को किट के लिए अभी करना होगा इंतजार
Updated at : 27 Mar 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन

राज्य में 4000 है खिलाड़ियों की संख्या
विज्ञापन
खेल संवाददाता, रांची
राज्य के डे-बोर्डिंग, आवासीय सेंटर, एक्सीलेंस सेंटर और क्रीड़ा किसलय सेंटर के खिलाड़ियों को किट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि किट की खरीदारी से संबंधित टेंडर स्थगित कर दी गयी है. सरकार की ओर से राज्य के करीब 4000 खिलाड़ियों को किट उपलब्ध कराया जाना है. इसके लिए खेल निदेशालय की ओर से टेंडर जारी किया गया था, लेकिन निदेशक संदीप कुमार के नहीं रहने के कारण टेंडर स्थगित कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक अब अगले माह टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बताया गया कि निदेशक नहीं हैं और वर्तमान में अंजली यादव प्रभार में हैं, लेकिन उन्हें वित्तीय प्रभार नहीं था, जिस वजह से टेंडर का स्थगित कर दिया गया. अभी कुछ दिन पहले अंजली यादव को वित्तीय प्रभार की जिम्मेवारी सौंपी गयी है, पर टेंडर पहले ही स्थगित किया जा चुका था. अब अप्रैल के पहले सप्ताह में एक बार फिर से टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.राज्य में 4000 है खिलाड़ियों की संख्या
राज्य में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, आर्चरी, वॉलीबॉल, खो-खो आदि खेलों के 4000 से अधिक खिलाड़ी हैं. कुल 102 डे-बोर्डिंग में प्रत्येक सेंटर में 25 बच्चे हैं. डे-बोर्डिंग में करीब 2550 खिलाड़ी हैं. वहीं, राज्य में आवासीय सेंटरों की संख्या 41 है. प्रत्येक सेंटर में खिलाड़ियों की संख्या 25 है. आवासीय सेंटरों में कुल 1025 खिलाड़ी हैं. इसके अलावा नौ एक्सीलेंस में कुल मिला कर 225 व छह क्रीड़ा किसलय केंद्रों में 150 खिलाड़ी शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




