प्रमोशन के लिए पहुंची फिल्म ''''द लॉस्ट गर्ल'''' की टीम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Mar 2024 12:16 AM

विज्ञापन

रांची. पांच अप्रैल को फिल्म 'द लॉस्ट गर्ल' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

रांची. पांच अप्रैल को फिल्म ””द लॉस्ट गर्ल”” देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में एरोनिका रानोलिया, प्राची बंसल, भूपेश सिंह और पूनम जांगरा मुख्य किरदार में नजर आयेंगे. बुधवार को फिल्म के प्रमोशन को लेकर टीम रांची पहुंची. इस दौरान अभिनेता भूपेश सिंह, फिल्म के सह-निर्देशक प्रभात ठाकुर और म्यूजिक डायरेक्टर विवेक अस्थाना ने प्रभात खबर के साथ खास बातचीत की. प्रभात ठाकुर ने बताया कि फिल्म की कहानी 1984 के दंगे के इर्द-गिर्द बूनी गयी है. जहां एक बच्ची अपने परिवार से बिछड़ जाती है. परिवार से अलग होने के बाद कैसे एक परिवार बिखर जाता है, इसी जद्दोजहद को फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म की शूटिंग हांसी हरियाणा में हुई है. पीरियड फिल्म होने के कारण रीयल लोकेशन पर भी कई दृश्य फिल्माये गये है. पारिवारिक फिल्म को अच्छे गानों से सजाया गया है. लोग फिल्म देखने के क्रम में उसी दौर को अनुभव कर सकेंगे.

अभिनेता भूपेश सिंह ने रांची में बिताया बचपन :

गैंग्स ऑफ वासेपुर, शैतान हवेली, गुलाल, मसान, एक था टाईगर समेत कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके अभिनेता अभिनेता भूपेश सिंह भी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे. बातचीत के क्रम में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को बयां किया. साथ ही अपने रांची कनेक्शन को साझा किया. बताया कि पिता सीसीएल कर्मी थे और दरभंगा हाउस में कार्यरत थे. उस दौरान मोरहाबादी के कुसुम बिहार में रहना होता था. रांची के अलावा बचरा और कुजू में भी बचपन बीता चुके है. 1988 और 1989 के दौरान रांची में रहकर पढ़ाई की. भूपेश सिंह ने बताया कि थिएटर से जुड़े होने के कारण फिल्मों में मौका मिला. इसलिए आज भी दिल्ली के थिएटर से जुड़कर रंगमंच को जीते हैं. फिल्मों में इंट्री निगेटिव रोल से हुई, समय के साथ-साथ पॉजिटिव रोल भी मिलने लगे हैं.

तीन गानों में फिल्म को सजाया :

म्यूजिक डायरेक्टर विवेक अस्थाना ने बताया कि पूरी फिल्म में तीन गाने हैं. पीरियोडिक फिल्म होने के कारण लाइव इंट्रूमेंट से फिल्म का संगीत तैयार किया गया है. मेलोडी गाने से फिल्म की कहानी को बढ़ते दिखाया गया है. गाना : रब्बा…, लीलो की साइकिल… जैसे गाने में टाइम ट्रैवेल को दर्शाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola