ranchi news : तीन-चार दिन में झारखंड राजभवन का धरना स्थल वेजिटेबल मार्केट के पास होगा शिफ्ट

Updated at : 22 Jul 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : तीन-चार दिन में झारखंड राजभवन का धरना स्थल वेजिटेबल मार्केट के पास होगा शिफ्ट

राजभवन के पास बना धरना स्थल तीन-चार दिन में वेजिटेबल मार्केट के पास शिफ्ट हो जायेगा. जिला प्रशासन और नगर निगम ने वेजिटेबल मार्केट के एक हिस्से को धरना स्थल बनाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

रांची. राजभवन के पास बना धरना स्थल तीन-चार दिन में वेजिटेबल मार्केट के पास शिफ्ट हो जायेगा. जिला प्रशासन और नगर निगम ने वेजिटेबल मार्केट के एक हिस्से को धरना स्थल बनाने का फैसला किया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सोमवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने जाकिर हुसैन और वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण किया. आकलन किया गया कि कैसे धरना स्थल के लिए जगह उपलब्ध करायी जा सकती है. इसके बाद वहां लगनेवाले वाहनों को एक जगह व्यवस्थित कर धरना के लिए जगह चिह्नित करने को कहा गया. एसडीओ उत्कर्ष ने बताया कि पिछले 15 दिनों से धरना स्थल को शिफ्ट करने की प्रकिया चल रही है. इसके लिए जाकिर हुसैन पार्क से कचहरी चौक तक निगम और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था. अतिक्रमण कर दुकान स्थापित करनेवालों को हटाया गया था. फ्लाइओवर के शुरू होने के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न होने की वजह धरना स्थल को हटाया जा रहा है. वहीं, राजभवन के आसपास निषेधाज्ञा भी लागू है इसलिए भी शिफ्टिंग की प्रकिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola