Ranchi News : रिम्स के बाहर एंबुलेंस में पड़ा रहा मरीज, नहीं मिला बेड

Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

मरीज को दूसरे अस्पताल ले गये परिजन

विज्ञापन

रांची. रिम्स में बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आये मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है. अरगोड़ा निवासी परमानंद सिंह (85) को कमजोरी और सांस लेने की समस्या के बाद सोमवार की रात नौ बजे सदर अस्पताल लाया गया. वहां पर डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की बात बताकर रिम्स रेफर कर दिया. जब परिजन रिम्स के सेंट्रल इमरजेंसी ले आये तो बेड उपलब्ध नहीं होने की बात बतायी गयी. इसी बीच मरीज को परिजन कार्डियोलॉजी इमरजेंसी ले गये, लेकिन वहां भी बेड नहीं मिला. इसी दौरान एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म होने पर परिजन मरीज को निजी अस्पताल ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola