ePaper

हाइकोर्ट व सिविल कोर्ट द्वारा पारित अंतरिम आदेश 30 अप्रैल बढ़ाया गया

Updated at : 08 Apr 2020 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट व सिविल कोर्ट द्वारा पारित अंतरिम आदेश 30 अप्रैल बढ़ाया गया

झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व में हाइकोर्ट व राज्य भर की सिविल कोर्ट द्वारा सिविल आैर क्रिमिनल मामलों में पारित अंतरिम आदेश को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश दिया.

विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व में हाइकोर्ट व राज्य भर की सिविल कोर्ट द्वारा सिविल आैर क्रिमिनल मामलों में पारित अंतरिम आदेश को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश दिया. मंगलवार को हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस आनंद सेन की लॉर्जर बेंच ने मामले की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया. लॉर्जर बेंच में मंगलवार को टेरर फंडिंग मामले के आरोपी अमित अग्रवाल व महेश अग्रवाल की अोर से दायर क्रिमिनल अपील याचिकाअों पर सुनवाई हुई.

मामले की सुनवाई के बाद प्रार्थी के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि हाइकोर्ट ने अमित अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल व महेश अग्रवाल के खिलाफ उत्पीड़क कार्रवाई पत्पूर्व में लगायी गयी रोक को 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है. साथ ही लॉर्जर बेंच ने सामान्य आदेश पारित किया. आदेश के अनुसार वैसे केस जिसमें पारित अंतरिम आदेश लॉकडाउन की अवधि में समाप्त हो रहा था, वैसे मामलों में पूर्व में पारित अंतरिम आदेशों को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश दिया गया.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola