Ranchi News : गिरजाघरों में आज आधी रात को होगी विशेष प्रार्थना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2025 8:20 PM

विज्ञापन

यीशु मसीह का जन्म पर्व (क्रिसमस) 24 दिसंबर की आधी रात से मनाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. यीशु मसीह का जन्म पर्व (क्रिसमस) 24 दिसंबर की आधी रात से मनाया जायेगा. जन्म पर्व को लेकर विश्वासी और चर्च तैयार हैं. मसीही विश्वासी बुधवार को जन्म पर्व की विशेष आराधना में शामिल होंगे. आराधना को लेकर गिरजाघरों के बाहर शामियाना और अतिरिक्त कुर्सियां लगायी जा रही है ताकि विश्वासी बिना परेशानी के आराधना में शामिल हो सकें. पार्किंग के लिए गिरजाघरों के आसपास की खाली जगहों पर व्यवस्था की गयी है. दूसरी ओर गिरजाघरों द्वारा आराधना का समय जारी किया गया है.

संत मरिया महागिरजाघर

पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में 24 दिसंबर को अर्धरात्रि की आराधना रात के 10:30 बजे से होगी. इसमें मुख्य अनुष्ठाता आर्चबिशप विसेंट आंईंद होंगे. पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड सहित अन्य पुरोहित उन्हें सहयोग करेंगे. 25 दिसंबर को जन्मपर्व की आराधना सुबह छह बजे से होगी. इसमें मुख्य अनुष्ठाता फादर आनंद डेविड होंगे. सुबह आठ बजे की आराधना विधि के संचालन में फादर देवनीश खेस और फादर रोशन शामिल होंगे. तीसरी आराधना दिन के 10 बजे से होगी.

संत पॉल्स कैथेड्रल

संत पॉल्स कैथेड्रल में 24 दिसंबर की शाम पांच बजे से कैरोल सर्विस होगी. इसके संचालक रेव्ह वी कुजूर होंगे. अर्धरात्रि की आराधना रात 11:30 बजे से होगी. इसके मुख्य अनुष्ठक बिशप बीबी बास्के होंगे. उन्हें रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह ए डांहगा, रेव्ह जे भेंगरा, रेव्ह जे भुइंया सहित अन्य पुरोहित सहयोग करेंगे. 25 दिसंबर को जन्म पर्व की पहली आराधना सुबह 6:15 बजे से होगी. इसमें मुख्य अनुष्ठक रेव्ह जोलजस कुजूर होंगे.

क्राइस्ट चर्च मेन रोड

मेन रोड स्थित क्राइस्ट चर्च में जीइएल चर्च के विश्वासियों के लिए पुण्यरात की पहली आराधना शाम चार बजे से होगी. इसमें आराधना का संचालन रेव्ह निशांत गुड़िया और उपदेशक रेव्ह जीएस केरकेट्टा होंगे. दूसरी आराधना शाम 5:30 बजे से होगी. इसमें आराधना का संचालन रेव्ह ममता बिलुंग और उपदेशक मॉडरेटर बिशप मार्शल केरकेट्टा होंगे. मध्य रात्रि की आराधना रात 11:30 बजे से होगी. इसमें आराधना का संचालन रेव्ह निशांत गुड़िया और उपदेश रेव्ह आलोक मिंज करेंगे.

एनडब्ल्यूजीइएल चर्च : क्राइस्ट चर्च

पुण्यरात की पहली आराधना, दोपहर 2:30 बजे से होगी. इसमें रेव्ह पंकज उरांव, रेव्ह यीशु नासरी मिंज व रेव्ह शशि मिंज होंगे. दूसरी आराधना शाम 7.30 बजे से होगी. इसमें आराधना में मुख्य रूप से बिशप निस्तार कुजूर होंगे. जन्म पर्व 25 दिसंबर की पहली आराधना सुबह 8.30 बजे होगी. इसमें आर्च बिशप राजीव सतीश टोप्पो, रेव्ह यीशु नासरी मिंज और रेव्ह पंकज उरांव होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola