ePaper

झारखंड का तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंचा, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री

Updated at : 07 Apr 2025 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
Temperature of Jharkhand

झारखंड का तापमान.

Temperature of Jharkhand: झारखंड में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. राज्य का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है. राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिले में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

विज्ञापन

Temperature of Jharkhand: झारखंड के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी के बीच राज्य का उच्चतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है. जमशेदपुर, डाल्टेनगंज और बोकारो थर्मल झारखंड के ऐसे 3 जिले हैं, जिनका उच्चतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री से ऊपर चला गया है. डाल्टेनगंज का अधिकतम पारा सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

जमशेदपुर और बोकारो का पारा 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने बताया है कि जमशेदपुर का उच्चतम पारा 40.3 डिग्री और बोकारो थर्मल का 40.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. आज जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की और बोकारो के उच्चतम पारा में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. जमशेदपुर का उच्चतम पारा सामान्य से 2 डिग्री, डाल्टेनगंज का 2.1 डिग्री और बोकारो थर्मल का 2.4 डिग्री अधिक हो गया है.

झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री गुमला में

झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस गुमला जिले में रहा. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री घटकर 23.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है. बोकारो थर्मल का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री चढ़कर 25.1 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 5.9 डग्री सेल्सियस अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची का उच्चतम तापमान 36.2 डिग्री हुआ

राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 0.9 डिग्री चढ़कर 36.2 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री घटकर 20.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. चाईबासा का उच्चतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 38.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड है.

इसे भी पढ़ें

7 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका

Watch Video: गढ़वा के रंका मोड़ पर धू-धू कर जला रामनवमी का रथ

LIVE Death Video: रामनवमी पर करतब दिखा रहे सुखदेव की अखाड़े में हो गयी मौत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola