ePaper

Bharat Jodo Yatra: रांची में भारत जोड़ो यात्रा, बेड़ो की पदयात्रा में शामिल हुए टाना भगत

Updated at : 21 Oct 2022 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: रांची में भारत जोड़ो यात्रा, बेड़ो की पदयात्रा में शामिल हुए टाना भगत

Bharat Jodo Yatra in Ranchi: विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है. भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सीबीआई, ईडी का डर दिखाकर चुप कराया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी अब चुप बैठने वाली नहीं है.

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra in Ranchi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में भारत यात्रा पर निकले हुए हैं. इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा नाम दिया गया है. झारखंड की राजधानी रांची में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी. इसमें महात्मा गांधी के अनुयायी टाना भगत भी शामिल हुए. बंधु तिर्की और उनकी बेटी शिल्पा नेता तिर्की की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गयी. बेड़ो स्थित टाना भगत स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल से पदयात्रा की शुरुआत हुई और यह स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सोमरा टाना भगत की समाधि स्थल पर जाकर संपन्न हुई.

टाना भगतों ने बजाया शंख, भेर व बाजा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और उनकी बेटी के नेतृत्व में लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे. जनजातीय वाद्य यंत्र बजाये जा रहे थे. बंधु तिर्की जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे. टाना भगत शंख, भेर व बाजा बजा रहे थे. सबसे पहले बेड़ो प्रखंड के खक्सी टोली गांव स्थित टाना भगत स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर सेनानियों व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया.

Also Read: Azadi ka Amrit Mahotsav: पीपल के पेड़ में तिरंगा फहरा कर हरिवंश टाना भगत ने आजादी का किया था ऐलान

नफरत फैला रही है भाजपा, मोहब्बत का पैगाम दे रहे राहुल गांधी: बंधु

बैरटोली, हरिहरपुर, टीकराटोली, देवी टोली, बेड़ो मुख्यालय होते हुए पदयात्रा बारीडीह गांव पहुंची. यहां स्वतंत्रता सेनानी स्व सोमरा भगत की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन कर दिया गया. बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाकर देश तोड़ रही है. वहीं, राहुल गांधी पदयात्रा करके देश भर में मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं. उन्होंने लोगों को भाजपा से सावधान रहने की अपील की. कहा कि महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी स्वतंत्रता की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले टाना भगत की शंख, घंट, भेर बज चुकी है. देश में धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली भाजपा की सरकार जायेगी.

2024 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखायें: शिल्पी नेहा तिर्की

विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है. भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सीबीआई, ईडी का डर दिखाकर चुप कराया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी अब चुप बैठने वाली नहीं है. उन्होंने वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की लोगों से अपील की.

Also Read: Jharkhand News: जमीन नहीं मिलने से नाराज टाना भगत उतरे सड़क पर, गुमला-लोहरदगा मार्ग रहा घंटों जाम

रिपोर्ट- केदार प्रसाद, बेड़ो, रांची

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola