जनभागीदारी से बनेगी पंचायत विकास योजना, छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

Updated:
विज्ञापन

फोटो. | Prabhat Khabar Network

तमाड़ प्रखंड में ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 के तहत सहजकर्ता दल के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

तमाड़: पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 और सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय सभागार, तमाड़ में 31 जुलाई से छह अगस्त तक ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का छह दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य मास्टर ट्रेनर अंजना देवी एवं नूतन पाहन ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, जनभागीदारी, ग्राम सभा की भूमिका, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी.

प्रशिक्षण में प्रखंड अंतर्गत सभी 23 पंचायतों से कुल 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के सफल संचालन एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यवहारिक जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड समन्वयक वाजिद अली ने विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली.


विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola