बारिश में ट्रैफिक पुलिस को मिला सहारा, अदाणी फाउंडेशन ने बांटे छाते

Updated:
विज्ञापन

अदाणी द्वारा छाता वितरण कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

अदाणी फाउंडेशन ने रांची में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को छाते वितरित किए. इस पहल का उद्देश्य बारिश में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को राहत प्रदान करना है.

विज्ञापन

रांची: अदाणी फाउंडेशन ने गुरुवार को सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से रांची स्थित पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया.

इसका उद्देश्य बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है. यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक ने इसे पुलिसकर्मियों के लिए उपयोगी पहल बताया.

अदाणी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर ने कहा कि अदाणी समूह समाज के विभिन्न वर्गों के हित में निरंतर कार्य करता रहा है. कार्यक्रम में वरीय प्रबंधक रणवीर सिंह और सिटीजन फाउंडेशन के हेमंत तिर्की आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Sunil Choudhary

लेखक के बारे में

By Sunil Choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola