पीजी कॉलेज की मांग को लेकर आज तमाड़ बंद

ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस
प्रतिनिधि, तमाड़.
तमाड़ थाना से सटे कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और युवाओं ने आंदोलन तेज कर दिया है. इसी कड़ी में रविवार शाम ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर पूरे तमाड़ क्षेत्र का भ्रमण किया और सोमवार को तमाड़ बंद का आह्वान किया. मशाल जुलूस राधा रानी मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य चौक-चौराहा, बस स्टैंड, नीचेटोली, रायडीह और डोड़िया मोड़ तक पहुंचा. इस दौरान लोगों ने पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की तथा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, छात्रों और युवाओं से बंद को सफल बनाने की अपील की. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तमाड़ में पीजी कॉलेज निर्माण की मांग की जा रही है. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है, बल्कि क्षेत्र के छात्रों और आनेवाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए किया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक कॉलेज निर्माण की दिशा में पहल नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूसB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










