तहव्वुर राणा को भारत लाने में झारखंड के इन 2 अधिकारियों की थी बड़ी भूमिका, एक को इस वजह से किया जाता है याद

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Tahawwur Rana

Tahawwur Rana: मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाने में झारखंड के आशीष बत्रा और जया रॉय की बड़ी भूमिका है. आशीष बत्रा झारखंड कैडर के 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं, तो जया रॉय 2011 बैच की पुलिस अधिकारी हैं.

विज्ञापन

रांची : मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद अंतत: गुरुवार को भारत लाया गया. एनआइए और एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम लॉस एंजिलिस से उसे लेकर एक विशेष विमान से दिल्ली पहुंची. शाम 6:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही उसे एनआइए ने गिरफ्तार कर लिया और अपने मुख्यालय ले गये. उसे भारत लाने में कई बड़े अधिकारियों का हाथ था. इनमें से दो का संबंध तो झारखंड से हैं. ये दो अधिकारी आशीष बत्रा और जया रॉय है.

झारखंड कैडर के 1997 बैच के आइपीएस हैं आशीष बत्रा

आशीष बत्रा और जया रॉय का झारखंड से नाता रहा है. आशीष बत्रा झारखंड कैडर के 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. वह मौजूदा समय में एनआइए में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर हैं. एनआइए में आने से पहले वह झारखंड जगुआर के आइजी थे. वर्ष 2019 में उन्हें पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर एनआइए में लाया गया. पिछले साल सितंबर में गृह मंत्रालय ने उनका कार्यकाल दो साल बढ़ा दिया. वह हजारीबाग के एसपी व रांची के सिटी एसपी भी रहे.

2011 बैच की पुलिस अधिकारी हैं जया रॉय

वहीं, जया रॉय झारखंड कैडर के 2011 बैच की पुलिस अधिकारी हैं. वह मौजूदा समय में एनआइए में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल हैं. उन्हें जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए याद किया जाता है.

Also Read: Dhanbad News: धनबाद में दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई, बेटे की शादी के लिए पैसे निकालने गयी थी महिला

तहव्वुर राणा के लिए एनआईए ने मांगी 20 दिनों की रिपोर्ट

भारत लाने के तुरंत बाद ही तहव्वुर राणा को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया. जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसकी 20 दिन की रिमांड मांगी. एनआइए ने कहा कि उसके पास पर्याप्त सबूत हैं. सुनवाई बंद कमरे में हुई. राणा के प्रत्यर्पण से आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका उजागर होने की उम्मीद है. वह पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है. उसने आतंकी संगठन लश्कर-एतैयबा और हरकत-उल-जिहाद-एइस्लामी की मदद की थी और मुंबई हमले की प्लानिंग की थी.

Also Read: साहिबगंज में आज मनायी जाएगी सिदो- कान्हू की जयंती, उत्सव में शामिल होने के लिए नेपाल असम से पहुंचे हैं लोग

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola