हेड ब्वॉय सूर्यांश व हेड गर्ल बनी अनीशा

Updated at : 15 May 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
हेड ब्वॉय सूर्यांश व हेड गर्ल  बनी अनीशा

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल जाहेर में संस्कार समारोह का आयोजन

विज्ञापन

मांडर.

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल जाहेर ब्राम्बे में संस्कार समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सीसीएल के जीएम एसडी एंड सीएसआर एसएस लाल ने छात्र परिषद के हेड ब्वाॅय सूर्यांश कुमार व हेड गर्ल अनीशा कुमारी सहित 22 अन्य बच्चों को बैच पहनाकर सम्मानित किया. श्री लाल ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत बड़ा महत्व है. एक अनुशासित व्यक्ति ही जीवन के हर क्षेत्र में सफल होता है. ग्रामीण क्षेत्र में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल बच्चों को अनुशासन के साथ उत्तम शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने स्कूल परिसर में सीसीएल के सीएसआर फंड से बने छह कमरे के नवनिर्मित भवन का उदघाटन भी किया. समारोह में स्कूल के निदेशक अंबुज कुमार झा ने परिसर में सीएस आर फंड से विद्यालय भवन का निर्माण कराने के लिए सीसीएल का आभार व्यक्त किया. मौके पर प्रिंसिपल डाॅ रोमी झा, सीसीएल के जॉन अमित बोदरा सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे.

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल जाहेर में संस्कार समारोह का आयोजन

मांडर 1, हेड ब्वॉय सूर्यांश कुमार को बैच पहनाते मुख्य अतिथि.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola