हॉकी रांची लीग: सुपर क्वीन वीमेन क्लब व एनटीएचए जमशेदपुर बने चैंपियन

Published at :02 Jun 2024 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

सुपर क्वीन वीमेन क्लब व एनटीएचए जमशेदपुर बने चैंपियन

विज्ञापन

रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में चल रहे प्रथम हॉकी रांची लीग का रविवार को समापन हो गया. पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एनटीएचए जमशेपुर और बापू क्लब के बीच पहले एक-एक गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ. इसके बाद हुए पेनाल्टी शूटआउट में एनटीएचए जमशेदुपर ने बापू क्लब को 9-8 से हरा कर विजेता बना. वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुपर क्वीन क्लब ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू को 1-0 हराकर चैंपियन बनी. इसमें 21वें मिनट में अलबेला रांनी टोप्पो ने गोल किया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि ध्यानचंद अवार्डी सुमराय टेटे, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विश्वासी पूर्ति, एडलिन केरकेट्टा, असुंता लकड़ा, पुष्पा प्रधान, वीरेंद्र लकड़ा, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनी कुमार, सेरसा के स्पोर्ट्स सचिव ओम प्रकाश ठाकुर ने विजता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola