ePaper

राहुल गांधी को रांची की अदालत से समन जारी, 11 जून को हाजिर होने का आदेश

Updated at : 21 May 2024 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी को रांची की अदालत से समन जारी, 11 जून को हाजिर होने का आदेश

राहुल गांधी

राहुल गांधी को रांची की कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने राहुल को 11 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलों बढ़ती नजर आ रही है. अब खबर है कि रांची की एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को झटका दिया है. राहुल गांधी को अमित शाह बयान मामले में कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया है.

क्या है मामला

राहुल गांधी के ऊपर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष के ऊपर आप्तितिजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी को लेकर उनके ऊपर शिकायत दर्ज की गई थी. 2018 में कोर्ट ने उन्हें पहली बार समन जारी किया था. यह दूसरी बार है जब कोर्ट ने उन्हें समन जारी कर 11 जून को हाजिर होने को कहा है. इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ता ने नवीन झा ने निचली अदालत में केस दर्ज की थी. कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 11 जून को रखी है और अगली सुनवाई को पेश होने का आदेश दिया है.

Also Read : Rahul Gandhi Jharkhand Rally: गुमला में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी को बताया आदिवासी विरोधी

राहुल की जा चुकि है सांसदी

राहुल गांधी ने इससे पहले हाईकोर्ट में समन को चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया था. राहुल ने कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की याचिका दायर की थी. आपको बता दें कि इससे पहले भी राहुल मोदी सरनेम वाले मामले में फंस गए थे. सूरत की अदालत ने उन्हें सजा सुनाई थी. इस वजह से राहुल को अपनी सांसदी गवानी पड़ी थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए उनकी सांसदी बहाल कर दी थी.

Also Read : राहुल गांधी चाईबासा में बोले, आदिवासी महिलाओं की संवारेंगे जिंदगी, बनाएंगे लखपति, जोबा माझी को वोट देकर विजयी बनाएं

Also Read : Rahul Gandhi Jharkhand Rally : राहुल गांधी ने आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन का बताया पहला हकदार

Also Read : राहुल गांधी झारखंड दौरे पर, बसिया और चाईबासा में करेंगे चुनावी सभाएं

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola