sports : संताल का दबदबा, कोल्हान को करना पड़ा हार का सामना

Updated at : 18 Jul 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
sports : संताल का दबदबा, कोल्हान को करना पड़ा हार का सामना

संताल ने कोल्हान को 9-0 से पराजित किया

विज्ञापन

राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल खेल संवाददाता रांची खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड व बीआइटी मेसरा मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-15, अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गये. बालक और बालिका दोनों वर्गों में इन टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया. संताल ने कोल्हान को 9-0 से पराजित किया. वहीं, अंडर -17 बालक वर्ग में दक्षिणी व उत्तरी छोटानागपुर के बीच मैच ड्रॉ रहा. कोल्हान की टीम को अधिकांश मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया. श्री सोरेन ने कहा कि बच्चों के खेलकूद और शारीरिक विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है. छात्रों को शिक्षा के साथ सरकार मौका भी दे रही है. पहले हम रोजगार के लिए केवल शिक्षा पर निर्भर रहते थे, मगर अब खेल और संस्कृति भी रोजगार पाने का अवसर बन गया है. राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान राशि देने का काम हो रहा है. रिटायरमेंट लेनेवाले या बीमारी से ग्रस्त खिलाड़ियों को सहयोग राशि दी जा रही है. मौके पर विधायक सुरेश बैठा, ममता देवी, शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, जेइपीसी के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा, गुलाम रब्बानी, शिवेंद्र नाथ दुबे समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. अंडर-15 बालक वर्ग : संताल ने कोल्हान को 5-0 से पराजित किया. उत्तरी छोटानागपुर ने दक्षिणी छोटानागपुर पर 1-0 से जीत दर्ज की. कोल्हान व पलामू का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ. संताल व दक्षिणी छोटानागपुर का मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ. अंडर-17 बालक वर्ग : उत्तरी छोटानागपुर ने कोल्हान को 5-0 से मात दी. संताल ने पलामू को 4-0 से परास्त किया. संताल ने कोल्हान पर एक और जीत दर्ज करते हुए इस बार 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया. अंडर-17 बालिका वर्ग : संताल की बालिका टीम ने कोल्हान को 9-0 के भारी अंतर से हराया. दक्षिणी छोटानागपुर ने संताल को 2-0 से हराया. उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा. पलामू और कोल्हान का मुकाबला भी गोलरहित रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola