छात्रा संदीपा कुमारी बेदिया को किया गया सम्मानित
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कांके की छात्रा संदीपा कुमारी बेदिया ने नयी दिल्ली के संसद भवन में आंबेडकर जयंती के अवसर पर नागपुरी भाषा में संबोधन देकर झारखंड का मान बढ़ाया.
विज्ञापन
कांके.
कांके की छात्रा संदीपा कुमारी बेदिया ने नयी दिल्ली के संसद भवन में आंबेडकर जयंती के अवसर पर नागपुरी भाषा में संबोधन देकर झारखंड का मान बढ़ाया. कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा संदीपा की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया और पूरे राज्य को गर्व महसूस कराया. कांके उप प्रमुख अजय बैठा व भाजपा कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण के नेतृत्व में रविवार को चांदी की चेन दुर्गा माता का लॉकेट, राधा-कृष्ण का मूर्ति और शॉल देकर सम्मानित किया गया. एक छोटे से गांव से निकलकर संसद में जिस तरह से नागपुरी में अपना संबोधन किया, पूरा देश उनके विचारों को ध्यान पूर्वक सुना और उनकी सरहाना की. उसने कांके का नाम रोशन किया. मौके पर जिप सदस्य सुषमा देवी, गिरजा शंकर पांडेय, थानों मुंडा, मुखिया राम लखन मुंडा, सुमित सुरीन, बेनीराम महतो, अनुज कुमार, सुमित सिंह, दीपक कुमार, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी व सभी शिक्षक मौजूद थे.फोटो, छात्रा को सम्मानित करते उप प्रमुख अजय बैठा व अन्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










