ePaper

राज्यस्तरीय टीम ने पकड़ी गड़बड़ियां, गुमला के 23 शिक्षकों को शोकॉज

Updated at : 09 Apr 2024 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय टीम ने पकड़ी गड़बड़ियां, गुमला के 23 शिक्षकों को शोकॉज

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रयास सह प्रोजेक्ट इम्पैक्ट (एनइपी) की जमीनी कार्यान्वयन की पड़ताल व समीक्षा की जा रही है. इसके लिए गठित राज्यस्तरीय अनुश्रवण टीम द्वारा विभिन्न जिलों में सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है.

विज्ञापन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रयास सह प्रोजेक्ट इम्पैक्ट (एनइपी) की जमीनी कार्यान्वयन की पड़ताल व समीक्षा की जा रही है. इसके लिए गठित राज्यस्तरीय अनुश्रवण टीम द्वारा विभिन्न जिलों में सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. टीम द्वारा लापरवाही बरतनेवाले स्कूलों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की गयी है. टीम द्वारा गुमला के 23 शिक्षकों को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल में नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने के मामले में शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. संबंधित शिक्षकों को तीन दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की अनुशंसा की जायेगी. गुमला के कामडारा स्थित कुरकुरा राजकीयकृत प्लस-टू हाइस्कूल व पलामू के पाटन स्थित राजकीयकृत प्लस-टू हाइस्कूल के शिक्षकों व प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया गया है. अनुश्रवण दल में शामिल पदाधिकारियों ने गढ़वा के रमना स्थित आरके प्लस-टू हाइस्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जतायी. शिक्षा परियोजना के निदेशक को रिपोर्ट भेजी गयी है. टीम ने पाया कि स्कूल में कुल बच्चों के अनुपात में प्रार्थना सभा में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम थी. टीम ने स्कूल से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है.

निरीक्षण लगातार जारी रहेगा :

24 पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय दल द्वारा राज्य के सभी जिलों के सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा. विभिन्न जिलों में निरीक्षण के लिए गये अनुश्रवण दल के पदाधिकारी निरीक्षण किये गये स्कूलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक व जिले के उपायुक्त को सौंपेंगे. निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने या आदेशों की अवहेलना करनेवाले सरकारी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कार्रवाई भी की जायेगी.

इन शिक्षकों को जारी हुआ शो कॉज नोटिस :

जिन शिक्षकों को शो कॉज किया गया है, उनमें शशि तिर्की, किरण प्रसाद, पिंटू बारा, अशोक साहू, प्रियंका कुमारी, मो असलम, संगीन मिंज, उज्ज्वला मिंज, श्वेता पांडेय, जाकिर हुसैन, पुनीत मिंज, फिलसिता टोप्पो, सुधा लकड़ा, अनुपमा केरकेट्टा, शांता जोजवार, रश्मि तिग्गा, ब्रिजेट कुजूर, अभिषेक लकड़ा, महादेव साहू, मुनमुन लकड़ा, हेमंत महतो, नैंसी प्रिया व लेना कुजूर शामिल हैं. गुमला व पलामू के एक-एक स्कूल में लैब कार्यशील नहीं रहने तथा कम उपस्थिति के मामले में दोषी पाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola