आज की तस्वीरें: एकांतवास से बाहर आये महाप्रभु, रथ मेला आज से, बीआइटी मेसरा ने मनाया 72वां स्थापना दिवस

Updated:
1 / 6
धुर्वा के जगन्नाथ मंदिर का गर्भगृह बुधवार को 'जय जगन्नाथ' के पवित्र महामंत्र से गूंज उठा. महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के पावन 'नेत्रदान महोत्सव' के साथ ही ऐतिहासिक दस दिनी रथ मेला का शंखनाद हो गया है. वहीं, बीआईटी मेसरा में 72वां स्थापना दिवस मनाया गया. यहां देखें तस्वीरें.
फुल स्क्रीन में देखें

धुर्वा के जगन्नाथ मंदिर का गर्भगृह बुधवार को 'जय जगन्नाथ' के पवित्र महामंत्र से गूंज उठा. महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के पावन 'नेत्रदान महोत्सव' के साथ ही ऐतिहासिक दस दिनी रथ मेला का शंखनाद हो गया है. वहीं, बीआईटी मेसरा में 72वां स्थापना दिवस मनाया गया. यहां देखें तस्वीरें.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
शाम पांच बजे पट खोला गया, 108 दीपों की मंगल आरती हुई
फुल स्क्रीन में देखें

शाम पांच बजे पट खोला गया, 108 दीपों की मंगल आरती हुई

भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा 15 दिनों के एकांतवास से बुधवार को बाहर आये, जिसके बाद उनका नेत्रदान उत्सव शुरू हुआ. इससे पूर्व उनका विशेष शृंगार किया गया और शाम पांच बजे पट खोल दिया गया. इसके बाद 108 दीपों की मंगल आरती हुई. उन्हें इलायची दाना, बादाम व मालपुआ का भोग लगाया गया. भक्त दोपहर तीन बजे से ही दर्शन के लिए जुटने लगे थे और रात 8:45 बजे तक पूजा-अर्चना की.

3 / 6
बीआइटी मेसरा का 72वां स्थापना दिवस मना
फुल स्क्रीन में देखें

बीआइटी मेसरा का 72वां स्थापना दिवस मना

झारखंड के रांची स्थित बीआईटी मेसरा का स्थापना दिवस समारोह बुधवार को मनाया गया. इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

4 / 6
धक्का लगाने के बाद भी नहीं चली एंबुलेंस, छात्रा की हुई मौत
फुल स्क्रीन में देखें

धक्का लगाने के बाद भी नहीं चली एंबुलेंस, छात्रा की हुई मौत

गुमला की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने बीमार छात्रा शिवानी कुमारी (14 वर्ष) की जान ले ली. मामला चैनपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. परिजनों के अनुसार, केंद्र में खड़ी सरकारी एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण चालू नहीं हो सकी. कई लोगों ने उसे धक्का देकर चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में परिजनों ने निजी वैन किराये पर लिया.

5 / 6
सांसद विजय हांसदा शादी के बंधन में बंधे
फुल स्क्रीन में देखें

सांसद विजय हांसदा शादी के बंधन में बंधे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को राजमहल के सांसद विजय हांसदा के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए. रांची के एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपती विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने सांसद के परिजनों एवं रिश्तेदारों से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी.

6 / 6
पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ आज
फुल स्क्रीन में देखें

पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ आज

पतरातू डैम में पर्यटकों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से लेक रिसोर्ट परिसर में तैयार म्यूजिकल फाउंटेन व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे किया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola