रांची में रथयात्रा को लेकर आज से 25 जुलाई तक रूट डायवर्ट

रथ यात्रा
रांची में जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. 25 जुलाई तक कई मार्गों पर नो-एंट्री रहेगी. अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले इन रूट डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी ज़रूर जान लें.
Rath Yatra Route Ranchi: जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर रांची में आज से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू होगी. बिरसा चौक से मेले में जानेवाले लोग अपने वाहन शहीद मैदान में पार्क करेंगे. तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आनेवाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है. रिंग रोड से मेला या शहर की ओर आनेवाले भारी व हल्के वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए अपने गंतव्य तक जायेंगे. तिरिल मोड़ स्थित हेलिपैड में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.
इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री
यातायात व्यवस्था के तहत तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तथा प्रभात तारा मैदान के मुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और बाइक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
ये भी पढ़ें: धनबाद और देवघर के बाद गिरिडीह प्रधान डाकघर को भी उड़ाने की धमकी, मेल में अभिनेत्री की टिप्पणी पर जताई गई आपत्ति
इन रास्तों से होगी वाहनों की आवाजाही
बिरसा चौक से रिंग रोड जानेवाले वाहनों को सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर भेजा जायेगा. एचइसी और विधानसभा की ओर से रिंग रोड जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किये गये हैं.
ये भी पढ़ें: खराब सड़कों और लेटलतीफी पर CM हेमंत ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी, 2 माह में व्यवस्था सुधारने का निर्देश
ये भी पढ़ें: जेल में घुसा सांप और डकैत को लिया डंस, अस्पताल में हो रहा इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










