Cabinet news : राज्य सरकार बनायेगी विस्थापन आयोग, होगा आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण, बनेगा डेटाबेस

Updated at : 09 Jul 2024 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

मंत्रिमंडल गठन के बाद सोमवार को हुई पहली कैबिनेट की बैठक में राज्य विस्थापन आयोग के गठन का फैसला किया गया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार प्रोजेक्ट बिल्डिंग से नहीं, गांव से चलेगी.

विज्ञापन

संवाददाता (रांची) : मंत्रिमंडल गठन के बाद सोमवार को हुई पहली कैबिनेट की बैठक में राज्य विस्थापन आयोग के गठन का फैसला किया गया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार प्रोजेक्ट बिल्डिंग से नहीं, गांव से चलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विस्थापितों के लिए अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं थी. विस्थापन आयोग विस्थापितों का आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण करेगा. डेटाबेस तैयार कर माइनिंग क्षेत्र में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी अध्ययन करेगा. माइनिंग गतिविधियों के प्रभाव को समझने के लिए सर्वे करेगा. राज्य के विस्थापितों को मिलनेवाले लाभ का विश्लेषण भी आयोग के माध्यम से कराया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में घर छोड़ कर पलायन करनेवालों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार नीति बनायेगी. श्री सोरेन ने कहा कि विस्थापन आयोग राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. राज्य में विभिन्न तरीके के माइनिंग गतिविधियां होती हैं. देश की 40 प्रतिशत खनिज संपदा झारखंड में है. लेकिन, माइनिंग से प्रभावित या विस्थापित होनेवाले लोगों के लिए अब तक कोई स्पष्ट नीति राज्य में नहीं थी. जल्द ही मसौदा तैयार खेत-खलिहान, घर-द्वार छोड़नेवाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नीति बनायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola