ePaper

खिलाड़ियों को अब मिलेगा एक्सपर्ट का मार्गदर्शन, झारखंड में 124 खेल प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति

Updated at : 14 Sep 2025 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
sports-players

महिला खिलाड़ी (फाइल फोटो)

Sports News: खेल निदेशालय ने लंबे समय से प्रशिक्षकों की कमी की समस्या को लेकर प्रस्ताव तैयार कर खेल विभाग को भेजा था. इस पर राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सहमति दे दी है. झारखंड में 124 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. खेल प्रशिक्षकों में तीन कैटेगरी तय की गयी है. इसके तहत प्रशिक्षकों के अलावा मुख्य प्रशिक्षक व सह प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति होगी.

विज्ञापन

Sports News: रांची-झारखंड के डे बोर्डिंग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आवासीय केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को अब खेल प्रशिक्षकों की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी. राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए 124 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. खेल निदेशालय ने लंबे समय से प्रशिक्षकों की कमी की समस्या को लेकर प्रस्ताव तैयार कर खेल विभाग को भेजा था. इस पर राज्य के खेल मंत्री ने सहमति दे दी है. खेल प्रशिक्षकों में तीन कैटेगरी तय की गयी है. इसके तहत प्रशिक्षकों के अलावा मुख्य प्रशिक्षक व सह प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति होगी.

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन


नियुक्त प्रशिक्षक राज्यभर के डे बोर्डिंग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आवासीय केंद्रों में तैनात होंगे. इससे खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाने के लिए विशेषज्ञ ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. विभाग का मानना है कि प्रशिक्षकों की उपलब्धता से खिलाड़ियों का खेल कौशल और अधिक निखरेगा.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक अदालत: बिखरे परिवार में लौटी मुस्कान, गिले-शिकवे दूर कर दंपती ने बच्चे के साथ रहने का लिया संकल्प

खिलाड़ियों का डाटा भी तैयार करेगा खेल निदेशालय


खेल निदेशालय ने सारे खिलाड़ियों का डाटा तैयार करने का निर्णय लिया है. पूर्व में भी ऐसा प्रयास किया गया था, कुछ हद तक खिलाड़ियों का डाटा तैयार भी कर लिया गया था. लेकिन, किसी कारणवश वह अधूरा रह गया था.

प्रतिभा दिखाने के मिलेंगे अवसर


राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए अवसर मिलेंगे.
खेल विभाग ने भरोसा जताया है कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति से झारखंड के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अधिक अवसर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: रांची में धूमधाम से मनेगा पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया क्या होगा खास?

ये भी पढ़ें: रिम्स शासी परिषद की बैठक: प्राइवेट प्रैक्टिस पर होगी सख्त कार्रवाई, रिम्स को बनाएंगे बेहतरीन संस्थान, बोले मंत्री डॉ इरफान अंसारी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola