वार्ड 11 पार्षद आलिया नाज का रमजान कॉलोनी में हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Alia Naaz

वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज पहुंची रमजान कॉलोनी

Ranchi: रांची नगर निगम की वार्ड 11 की नवनिर्वाचित पार्षद आलिया नाज का रमजान कॉलोनी में भव्य स्वागत किया गया. मौके पर आलिया ने कहा कि वह वार्ड की हर समस्या का समाधान करेंगी.

विज्ञापन

Ranchi: रांची नगर निगम के वार्ड 11 की नव निर्वाचित पार्षद आलिया नाज का स्वागत रमजान कॉलोनी में भव्य तरीके से किया गया. इस मौके पर रमजान कॉलोनी के सैकड़ों लोग जिसमें महिलाएं, पुरुष और बुजुर्गों ने फूल माला पहनाकर, बुके देकर उनका स्वागत किया और कामयाबी की दुआएं की. इस मौके पर नवनिर्वाचित पार्षद आलिया नाज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्षद प्रत्याशी के रूप में आपके पास आए थे, आप लोगों का प्यार वोट के रूप में मिला और मैं बहुमत के साथ जीतकर फिर आपके द्वारा आई हूं. इस उम्मीद के साथ कि आप लोग मेरे कांधे से कांधे मिलाकर वार्ड 11 को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे.

सभी समस्याओं का होगा समाधान

उन्होंने कहा कि आपकी जो भी जरूरतें, समस्याएं हैं, उन तमाम चीजों को पार्षद के नाते मैं पूरा करूंगी. सिर्फ आप हमें यह बताएं, कि कहां जरूरतें हैं, कहां पर समस्याएं हैं, हर उन समस्याओं का हल किया जाएगा. साफ सफाई, पेयजल की पूर्ति करना, मुहल्ला क्लीनिक खोलना, महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराने, युवतियों को शिक्षा से जोड़ना, मैरिज हॉल, सामुदायिक शौचालय, सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन दिलाने, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकना न पड़े आसानी से बनाया जा सके, इसके लिए काम किया जाएगा.

सभी मुहल्ले का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

उन्होंने कहा कि जहां स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं वहां लाइटें लगवाने, सड़क, नाली निर्माण कराने, हर मुहल्ले में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के अलावा भी ऐसा कोई काम जो एक पार्षद के माध्यम से होगा मैं करुंगी, निगम बोर्ड में प्रस्ताव बनाकर दूंगी और अपने वार्ड 11 को मॉडर्न वार्ड बनाउंगी जहां सब कुछ हो, सभी मुहल्ले में पार्षद, स्थानीय लोगों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर, सुपरवाइजर, जेई सभी का नंबर होगा, व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने को कहा गया है सभी बना रहें हैं. आप भी अपने मुहल्ले का व्हाट्सएप ग्रुप बनाईये.

ये लोग थे मौजूद

इस मौके पर रमजान कॉलोनी के सदर मो तस्लीम, सचिव सोहल, अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर डॉ मंजर इमाम, डॉक्टर यूनुस, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष झारखंड सह झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी, कांग्रेसी नेता गुलाम जावेद, वरिष्ठ पत्रकार डॉ शहनवाज कुरैशी, मोहम्मद मुस्तफा, हसिब खान, राजू, साजिद, इरफान कुरैशी, आलोक केरकेट्टा, मनोहर, मुफ्ती सलमान कासमी, इरफान, फिरोज खान, मोहम्मद इरशाद, आसिफ, औरंगजेब खान, मुजाहिद कुरैशी, परवेज कुरैशी, सिम्मी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें…

जीत के बाद परिवहन सह राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से मिले सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी

सरायकेला की गलियों में निकलेगी भगवान कृष्ण की शाही पालकी, भक्तों के संग खेलेंगे होली, 200 साल पुरानी परंपरा

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola