होली व रमजान को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में शांति समिति का बैठक

Updated:
विज्ञापन

खलारी अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. रंगों का त्योहार होली व पाक महीना रमजान को देखते हुए मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में खलारी अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में नावाडीह, खलारी, हेसालौंग, लपरा, दुल्ली, जोभिया, मंगरूतरी, चट्टीनदी, हुटाप, धमधमियां आदि जगहों से आये समिति के सदस्यों व आम नागरिकों से आपसी सौहार्द का प्रतीक होली त्योहार भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी. खलारी सीओ प्रणव अम्बष्ट ने कहा कि त्योहार के दौरान लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, सभी जाति धर्म के लोगों की भावनाओं को समझने की बात कही. सोशल मीडिया पर बढ़ते एआई का कुप्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी पोस्ट को बिना परखे किसी को नहीं भेजने की भी अपील की गयी. खलारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो ने कहा कि लंबे समय बाद संयोग से होली एवं रमजान त्योहार व आयोजन लगभग एक ही समय में है, जिससे क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोगों में खुशी और भी बढ़ी हुई है, इसे बरकरार रखते हुए शराब आदि नशा से दूरी बनाये रखने की भी बात कही. साथ ही होली की बधाई दी. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनन्जय बैठा ने शांति समिति के सदस्यों से शरारती तत्वों व हुड़दंगियों पर नजर रखने व किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका पर निकटतम पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी अथवा थाना को सूचित करने का आग्रह किया गया. सदस्यों ने त्योहार के दौरान पुलिस गश्ती बढ़ाने, मंगलवार व बुधवार साप्ताहिक हाट बाजार के दिन पुलिस गस्ती की मांग करते हुए स्कूल के समय पर हाइवा डंपर आदि बड़ी वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की गयी. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, लपरा मुखिया पुतुल देवी, मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, अनिल पासवान, अजीज अंसारी, रामसेवक गुप्ता, मुकेश यादव, विजय, रमेश, बिरजू, पूषन, रामलाल गंझू, पवन, कुलदीप, प्रवेश, मनोज गिरि, सुबोध रजक, सुरेंद्र,जफरुद्दीन अंसारी, जाहिद, रोहित, बिक्की सहित जीप सदस्य सरस्वती देवी, तुमांग मुखिया संतोष महली व हुटाप मुखिया शिवब्रत मुंडा अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola