पिलरों पर थूक और पोस्टर, लोकार्पण से पहले ही स्वच्छता शर्मसार

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
पिलरों पर थूक और पोस्टर, लोकार्पण से पहले ही स्वच्छता शर्मसार

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर रांचीवासियों में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

रांची. रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर रांचीवासियों में उत्साह का माहौल है. लेकिन इस एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे से गुजरने पर सारा उत्साह, निराशा में बदल जाता है. उद्घाटन से पहले ही इसके ज्यादातर पिलर को गंदा कर दिया गया है. पिलर पर पान और गुटखा खाकर थूका गया है, जिससे कई जगहों पर दीवारें लाल धब्बों से बदरंग हो गयीं हैं. यह एलिवेटेड कॉरिडोर की सुंदरता और स्वच्छता को खराब कर रहा है. यह नजारा साफ बताता है कि हम सार्वजनिक संपत्तियों के प्रति कितने गैर-जिम्मेदार हैं. यह सवाल भी उठता है कि आपके घरों की दीवारें ऐसी दिखतीं तो आपको कैसा लगता?

कुछ जगहों पर पोस्टर भी चिपकाये गये थे

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे कई पिलर पर पोस्टर भी नजर आये. कुछ पिलर में लगाये गये पोस्टर को हटाया गया था, लेकिन उसके कुछ भाग अभी भी पिलर में चिपके हुए हैं. कुछ पिलरों पर छात्र संगठन के नाम की वॉल पेंटिंग भी की गयी थी.

चल रहा सौंदर्यीकरण काम

एलिवेटेड कॉरिडोर के चालू हो जाने से न केवल शहर की रफ्तार बढ़ेगी बल्कि यह रांची को और सुंदर बनायेगा. यहां घास के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये हैं. उन्हें सुरक्षित रखने के लिए लोहे का ग्रिल लगाकर घेरा जा रहा है. पौधों के बड़े हो जाने पर एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे का यह हिस्सा काफी सुंदर लगने लगेगा. एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे रंग-रोगन का भी काम चल रहा है. वहीं दूसरी ओर थूक कर इसे गंदा किया जा रहा है.

गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाना चाहिए

स्थानीय लोगों ने बताया कि आते-जाते लोग पान-गुटखा थूक कर गंदा कर रहे हैं. कुछ लोगों की ऐसी हरकतों के कारण पूरे शहर की छवि खराब होती है. प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए. कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लिया जाना चाहिए. ताकि लोग अपने शहर को गंदा नहीं करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola