जमशेदपुर के सुशांत बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jun 2024 8:17 PM

विज्ञापन

सुशांत ने मास्टर-15 रेड में यश किंगर को 3-2 से हराया. वहीं, 6 रेड में उन्होंने शुभम गुप्ता को 3-2 से, जबकि 9 बॉल्स में हजारीबाग के डॉ स्नेहांशु साहा को 5-3 से पराजित किया.

विज्ञापन

रांची. जमशेदपुर के सुशांत सिन्हा ने 3 इवेंट्स में जीत दर्ज कर चौथी रांची स्नूकर चैंपियनशिप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. गेमर्स गैरेज बरियातू में आयोजित चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हो गयी. सुशांत ने मास्टर-15 रेड में यश किंगर को 3-2 से हराया. वहीं, 6 रेड में उन्होंने शुभम गुप्ता को 3-2 से, जबकि 9 बॉल्स में हजारीबाग के डॉ स्नेहांशु साहा को 5-3 से पराजित किया. मिनी 15 रेड इवेंट में सिद्धार्थ पावर (सिद्धू) ने अनुज को 3-2 से, जबकि 6 रेड में ऋग ने अमृतांश को 3-2 से हराया. चैंपियनशिप में झारखंड के विभिन्न जिलों से प्लेयर्स ने हिस्सा लिया. यश किंगर ने विजेताओं व उप विजेताओं को ट्रॉफी, नकद राशि और क्लब की फ्री मेंबरशिप सौंपी. चैंपियनशिप को सफल बनाने में डॉ मोहम्मद जाकिर की अहम भूमिका रही. समापन समारोह में विजेताओं व उप विजेताओं के अलावा हरीश, इरफान, मेजर, टीपू, इंदर, राहुल, नीरज, जॉनसन, शुभम, सुशांत, सिद्धू, अमृतांश, नील समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola