ब्राउन शुगर के साथ मुख्य सप्लायर सहित छह तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 12:05 AM
अंजुमन कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा
रांची (वरीय संवाददाता). लोअर बाजार थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ मुख्य सप्लायर सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में मुख्य सप्लायर नावेद अली अंसारी, विक्की उर्फ दानिश, फैजान अली, मो साहिल आलम, सावन खान और शहनवाज उर्फ राजा शामिल हैं. इनके पास से 15.25 ग्राम ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर की बिक्री के 36 हजार 840 रुपये और छह मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य तीन लाख रुपये है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मादक द्रव्यों की बरामदगी और इसके अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजुमन कॉलोनी स्थित नावेद अली अंसारी के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अवैध मादक द्रव्य पदार्थ का सुनियोजित एवं संगठित तरीके से भंडारण, पैकेजिंग और वितरण के लिए तैयारी कर रहे छह तस्करों को पकड़ा गया. मौके से तीन अपराधी भागने में सफल रहे. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में राज्य के बाहर के सप्लायर का नाम भी प्रकाश में आया है. इसका सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में विक्की उर्फ दानिश पर 12 मामले पूर्व से दर्ज हैं. जबकि मो साहिल के खिलाफ दो और सावन खान के खिलाफ पूर्व से एक मामला दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










