Ranchi News : श्रवण का मतलब सुनना, मनन करना और ईश्वरीय अनुभूतियों को महसूस करना : स्वामी चिदानंद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 8:52 PM

विज्ञापन

Ranchi News: श्रवण का मतलब सिर्फ सुनना नहीं हैं, बल्कि उसका मनन करते हुए, उसमें रम जाना और ईश्वरीय अनुभूतियों को महसूस करना है.

विज्ञापन

रांची. योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं सेल्फ रियलाइजेशन फैलोशिप के आध्यात्मिक प्रधान स्वामी चिदानंद गिरि ने योगदा आश्रम में भक्तों से कहा कि भारत के ऋषि-मुनियों ने जितना श्रवण के मूल रहस्यों को समझा है. वैसा किसी ने समझने की कोशिश नहीं की. यहीं कारण रहा कि आध्यात्मिक तौर पर वे ईश्वर के ज्यादा निकट रहे. उन्होंने कहा कि श्रवण का मतलब सिर्फ सुनना नहीं हैं, बल्कि उसका मनन करते हुए, उसमें रम जाना और ईश्वरीय अनुभूतियों को महसूस करना है.

श्रवण के मूल रहस्यों को समझाया

स्वामी चिदानंद गिरि श्रवण के मूल रहस्यों को समझा रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां मैं जब भी होता हूं, तो पाता हूं कि मैं स्वयं को परिवर्तित महसूस कर रहा हूं. अपने महान गुरु के आशीर्वाद से अनुप्राणित हो रहा हूं. आप भी गुरुजी के टीचिंग, उनके बताये मार्ग, उनके द्वारा सिखाये गये क्रियायोग के बारे में जानने और सुनने का प्रयास करें, ताकि आप भी बेहतर दिशा में अध्यात्म के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकें. ये सभी के लिए आसान है.

जीर्णोद्धार हुए ऑडिटोरियम का नामकरण किया

इस अवसर पर स्वामी गिरि ने जीर्णोद्धार हुए ऑडिटोरियम का नामकरण श्रवणालय के रूप में किया. उन्होंने कहा कि श्रवण का मतलब है कि हम अपने अंदर की सारी बुराइयों को, उससे उत्पन्न होनेवाले तनावों को सदा के लिए दूर करें. इस श्रवणालय में आकर आप गुरुजी के बताये पाठों को स्मरण करने का प्रयास करें. उन पाठों में छपे शब्दों के मूल रहस्यों को जानने की कोशिश करें, ताकि आप आध्यात्मिक अनुभवों को जान सकें और समझ सकें. इस अवसर पर पूर्व स्वामी अच्युतानंद गिरि, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के वरीय उपाध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद गिरि आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola